रामनगर। हनुमान जयंती के अवसर पर रामनगर में सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान राम, कृष्ण, हनुमान समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं। मंदिर के महंत डॉ. शुभम गर्ग ने बताया कि शोभायात्रा कोसी रोड होते हुए रानीखेत रोड से मुख्य बाजार होते हुए मंदिर पहुंची। उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार को रामचरितमानस का पाठ किया जाएगा। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से भंडारे होगा।
Nainital News: हनुमान जयंती पर शहर में निकाली शोभायात्रा
Date:

