हिंदू लड़की मुस्लिम ट्रेलर के साथ रहने पर अड़ी: हल्द्वानी से 21 हजार निकालकर भागी, पुलिस ने पकड़ा; समझाने पर मां को थप्पड़ मारा – Nainital News

Date:

मुखानी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय हिंदू छात्रा ने 45 वर्षीय मुस्लिम ट्रेलर के साथ रहने का फैसला कर दिया। परिवार और पुलिस की समझाने की कोशिश भी काम नहीं आई। लड़की ने मां को थप्पड़ मार दिया और हल्द्वानी से अपने मां के जॉइंट खाते से ₹21,000 निकालकर फरार

.

मुखानी थाना क्षेत्र में 26 फरवरी को सिलाई सीखने गई लड़की अचानक 45 वर्षीय मुस्लिम ट्रेलर रहमत के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर दोनों की तलाश शुरू की। सर्विलेंस के आधार पर पुलिस ने लड़की को बरामद किया और ट्रेलर को हिरासत में ले लिया।

परिवार और पुलिस भी नाकाम

परिवार और पुलिस दोनों ने लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। यहां तक कि मां ने जब उसे घर लौटने को कहा, तो लड़की ने अपनी मां को थप्पड़ मार दिया।

ट्रेलर का विवादित इतिहास

पकड़े गए 45 वर्षीय ट्रेलर रहमत शादीशुदा है और पहले से दो बीवियां थीं, जो उसे छोड़कर जा चुकी हैं। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। पुलिस ने ट्रेलर को आरटीओ पुलिस चौकी में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल लड़की और ट्रेलर से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related