हल्द्वानी में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला आया सामने, एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
नैनीताल, 30 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोमवार को गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कालाबाजारी में संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र में महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास आज इंडेन गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा 10 भरे सिलेंडर मौके पर छोड़ दिए गए और बिना खाली सिलेंडर लिए ही चले जाने की सूचना आयुक्त को मिली।

