गौला का रुख बदलने को टनल-2 की 600 मीटर खुदाई पूरी

Date:

share

हल्द्वानी में जमरानी परियोजना के तहत 600 मीटर लंबाई की डायवर्जन टनल-2 की खुदाई सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। यह टनल निर्माण कार्य फरवरी 2025 में शुरू हुआ था। जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद इसे समय पर पूरा किया गया। टनल का उपयोग गौला नदी के पानी को डायवर्ट करने के लिए किया जाएगा।

गौला का रुख बदलने को टनल-2 की 600 मीटर खुदाई पूरी

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता।  जमरानी परियोजना के तहत 600 मीटर लंबाई की डायवर्जन टनल-2 की खुदाई का कार्य सोमवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 8.10 मीटर व्यास वाली इस टनल का निर्माण कार्य फरवरी 2025 में शुरू किया गया गया था। जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद इसे निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया। जमरानी बांध निर्माण के लिए गौला नदी का पानी डायवर्ट कर टनल के माध्यम से छोड़ा जाना है, ताकि मुख्य बांध स्थल पर नींव डालने का कार्य हो सके। इसके लिए विभाग की ओर से दो टनल का निर्माण किया जा रहा है।

सोमवार को डायवर्जन टनल-2 की खुदाई का कार्य पूरा हो गया है जबकि डायवर्जन टनल नंबर-1 जिसकी लंबाई 644 मीटर है, उसमें करीब 90 मीटर लंबाई में सुरंग खुदाई का काम शेष है। इसे दो माह में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। परियोजना अधिकारियों के अनुसार, खुदाई के दौरान कई तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन विशेषज्ञों की निगरानी और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से कार्य को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से अंजाम दिया गया। इस सफलता से परियोजना के अगले टनल लाइनिंग और अन्य संरचनात्मक कार्यों का रास्ता साफ हो गया है, जिन पर वर्तमान में तेजी से काम जारी है। इस अवसर अवसर पर महाप्रबंधक एमके खरे, उप महाप्रबंधक ललित बिष्ट बीबी पांडे, परियोजना प्रबंधक अजय पंत, योगेश काण्डपाल, उमेश अग्रवाल सहित निर्माण कंपनी और पीआईयू जमरानी यूनिट के अधिकारी और फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Vaibhav Sooryavanshi will face ‘bouncer threat’, warns ex-India player | Cricket News – The Times of India

Rajasthan Royals' Vaibhav Sooryavanshi (AP Photo/Anupam Nath)Former India cricketer...

GT vs RR, IPL 2026: 5 players to watch in today’s match | Cricket News – The Times of India

Shubman Gill and Ravindra Jadeja (Image credit: BCCI/IPL) NEW...

IFFCO records highest profit and overall performance in FY26, set to cross Rs 4,106 crore PBT – The Times of India

The Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited reported its highest-ever...