नितिन हत्याकांड में दो दिन के भीतर दाखिल होगी चार्जशीट

Date:

नितिन हत्याकांड में दो दिन के भीतर दाखिल होगी चार्जशीट

share

हल्द्वानी के डहरिया में जनवरी में हुए नितिन हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है। इसे सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। पार्षद अमित बिष्ट ने नितिन लोहनी की गोली मारकर हत्या की थी। चार्जशीट में घटनाक्रम, बरामद हथियार, गवाहों के बयान और फॉरेसिंक रिपोर्ट शामिल हैं।

नितिन हत्याकांड में दो दिन के भीतर दाखिल होगी चार्जशीट

हल्द्वानी। हल्द्वानी के डहरिया में जनवरी में हुए नितिन हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है। दो दिन के भीतर इसे सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। पूरे घटनाक्रम और गवाहों के बयान इस चार्जशीट में शामिल किए गए हैं। चार जनवरी 2026 को जज फार्म मुखानी निवासी नितिन लोहनी पुत्र कैलाश चंद्र लोहनी की पार्षद अमित बिष्ट ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नितिन रात के समय अमित के पुत्र जय बिष्ट से मिलने के लिए उसके घर के बाहर पहुंचा था। इसी दौरान पार्षद अमित ने बंदूक उठाई और दोमंजिले से ही गोली चला दी।

भागते हुए नितिन के पीठ पर छर्रे लग गए थे और अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। जबकि उसका दोस्त भागने में सफल रहा था। मामले में मुख्य हत्यारोपी पार्षद और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने इस घटना की चार्जशीट तैयार कर ली है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दो दिन के भीतर ही चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।चार्जशीट में ये सभी चीजें शामिलचार्जशीट में घटनाक्रम, बरामद हथियार, गवाहों के बयान व उनकी सूची, किस धारा में मुकदमा दर्ज है, कृत्य का विवरण समेत फॉरेसिंक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट शामिल है। चार्जशीट दाखिल करने के बाद सुनवाई का क्रम कोर्ट में चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Green Card, US citizenship update: USCIS says prior vetting was inadequate, immigration ban under constant review – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129927263,imgsize-50812,width-400,height-225,resizemode-4/uscis-provides-updates-on-immigration-ban.jpg" alt="Green Card, US citizenship update: USCIS says...

CAG points out deficiencies in Odisha’s prison security | Bhubaneswar News – The Times of India

Comptroller and auditor general of India Bhubaneswar: The comptroller...