दो बार बुकिंग के बाद कहीं और डिलीवरी, तीसरी बार का इंतजार
हल्द्वानी की एक महिला, देवकी सेमवाल, ने गैस सिलेंडर की तीन बार बुकिंग की, लेकिन दो बार डिलीवरी नहीं हुई। पहले दो बार डिलीवरी के मैसेज आए, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। परिवार महंगे खाने के लिए मजबूर है और लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रहा है। केवाईसी के लिए भी समस्याएं हैं।

पूनम मौर्य, हल्द्वानी। हल्द्वानी की एक महिला के साथ सिस्टम ने एक नहीं बल्कि दो बार मजाक कर दिया। करीब दो महीने के भीतर महिला ने दो बार गैस बुकिंग की मगर दोनों बार सिलेंडर कहीं और डिलीवर कर दिया। इतना ही नहीं एक तौ गैस नहीं मिली और ऊपर से डिलीवरी का फोन पर मैसेज भी डाल दिया। महिला ने अब तीसरी बार पिछले हफ्ते गैस बुकिंग की है। हालांकि अभी तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिला है।यह वाकया हुआ है आरटीओ रोड, मुखानी निवासी निवासी 37 वर्षीय देवकी सेमवाल के साथ। उन्होंने बताया कि तीन बार वह गैस बुक कर चुकी हैं।
सात फरवरी को पहली बुकिंग की तो हफ्ते बाद मैसेज आया कि गैस डिलीवर हो गई। दूसरी बार 27 फरवरी को बुकिंग की। गैस दोबारा नहीं मिली और मोबाइल पर मैसेज डिलीवरी का आ गया। 25 मार्च को अब तीसरी बार फिर बुकिंग की है। लेकिन इस बार भी सिलेंडर नहीं मिला है। जिस कारण पूरा परिवार परेशान हैं। कहा कि सभी कामकाजी लोग हैं और बाहर ही महंगा खाना खा रहे हैं।सिलेंडर मिला नहीं, अब लकड़ी पर जला रहे चूल्हारामड़ी आनसिंह निवासी सुभाष ने बताया दो महीने से गैस नहीं मिल पा रही है। पिछले एक हफ्ते से रोज एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं। लकड़ी भी महंगी पड़ रही है। कहा कि कब तक चूल्हे पर खाना बनाएंगे। सिलेंडर न मिलने से वह पिछले एक सप्ताह से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रहे हैं।केवाईसी के लिए दर-दर भटका रहे कर्मचारीधानमिल रोड हल्द्वानी निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि केवाईसी के लिए सोमवार को भी एजेंसी में दो घंटे वह खड़ी रहीं। लेकिन कर्मचारी कोई सही जानकारी नहीं दे रहा। पहले नवाबी रोड वाली एजेंसी भेजा, वहां बोला हल्द्वानी एजेंसी जाओ। एजेंसियों में भी इतनी भीड़ है कि कोई सुनने वाला नहीं है।तकनीकी दिक्कत के कारण कई बार सिलेंडर की डिलीवरी में दिक्कत आ रही होगी। एजेंसी से इस बारे में बात की है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर की सप्लाई दी जाएगी।राहुल डांगी, पूर्ति निरीक्षक


