Uttarakhand: वनाग्नि नियंत्रण के लिए उत्तराखंड को 16.39 करोड़ देगा एनडीएमए, सात संवेदनशील जिलों में होगा उपयोग

Date:

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Feb 2026 10:00 PM IST

जंगल की आग की दृष्टि से राज्य में पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल बेहद संवेदनशील है। ऐसे में अब वनाग्नि नियंत्रण के लिए उत्तराखंड को 16.39 करोड़ की राशि मिलेगी।

NDMA will provide 16.39 crore rupees to Uttarakhand for forest fire control to be used in seven sensitive dist

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) से वनाग्नि नियंत्रण के लिए उत्तराखंड को 16.39 करोड़ की राशि मिलेगी। इस संंबंध में नई दिल्ली में गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है।

जंगल की आग की दृष्टि से राज्य में पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल बेहद संवेदनशील है। यहां पर चीड़ के जंगल की अधिकता है। ऐसे में वन विभाग ने विशेषकर इन संवेदनशील जिलों में वनाग्नि नियंत्रण के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने समेत अन्य कार्याें के लिए प्रस्ताव एनडीएमए को पिछले साल भेजा था। अब इस प्रस्ताव पर मोहर लग गई है।

उत्तराखंड पुलिस विभाग में तबादले: एसएसपी देहरादून अजय सिंह को हटाया, प्रमेंद्र डोबाल को जिम्मेदारी, देखें सूची

नई दिल्ली में गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तराखंड समेत 10 अन्य राज्यों में वनाग्नि नियंत्रण के लिए होने वाले कार्याें पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में शामिल मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि नियंत्रण सुशांत पटनायक ने बताया कि राज्य में वनाग्नि नियंत्रण प्रबंधन से जुड़े कार्याें के लिए 16 करोड़ से अधिक की राशि एनडीएमए से मिलेगी, 2.39 करोड़ राज्य सरकार देगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related