हल्द्वानी। आज से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए निशुल्क बंटने वाली एक लाख किताबें पहुंच चुकी हैं। सीईओ जीआर जायसवाल ने सभी बीईओ, डीईओ को बुधवार को सभी सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया पर नजर रखने के साथ ही अपने-अपने ब्लॉक के कुछ सरकारी स्कूलों में स्वयं जाकर अधिकाधिक प्रवेश के लिए प्रेरित करने के लिए कहा है। सीईओ ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि एक अप्रैल को जिले के 1300 स्कूलों में एक लाख किताबें वितरित की जाएंगी। 6.50 लाख किताबें और आएंगी। सभी स्कूलों में 10 अप्रैल तक किताबें वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
Nainital News: आज से निशुल्क बांटी जाएंगी एक लाख किताबें
Date:

