उत्तराखंड की महिलाओं से नशा सप्लाई करा रहा यूपी का गिरोह

Date:

उत्तराखंड की महिलाओं से नशा सप्लाई करा रहा यूपी का गिरोह

share

हल्द्वानी में पुलिस ने नशा सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो महिलाओं का सहारा ले रहा है। बहेड़ी क्षेत्र से संचालित इस गिरोह ने आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर महिलाओं को तस्करी में धकेला। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक करोड़ रुपये की स्मैक बरामद की।

उत्तराखंड की महिलाओं से नशा सप्लाई करा रहा यूपी का गिरोह

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश का संगठित गिरोह अब उत्तराखंड में नशा सप्लाई करने के लिए महिलाओं का सहारा ले रहा है। पुलिस की हालिया कार्रवाई में सामने आया है कि बहेड़ी क्षेत्र से संचालित एक नेटवर्क महिलाओं को मोटे मुनाफे का लालच देकर तस्करी के दलदल में धकेल रहा है। पुलिस ने पिछले चार दिनों के भीतर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई दोनों महिलाएं स्मैक की खेप उत्तर प्रदेश के बहेड़ी और बिलासपुर से लेकर आई थीं। पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि गिरोह इन महिलाओं को केवल कैरियर के रूप में इस्तेमाल कर रहा था, ताकि पुलिस की चेकिंग से बचा जा सके।

इनकी पहचान कनिका निवासी ट्रांजिट कैंप यूएसनगर और जोया खान निवासी गौजाजाली वनभूलपुरा के रूप में हुई थी।आर्थिक मजबूरी और लालच का फायदाएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के मुताबिक गिरोह के सरगना गरीब तबके की महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। उन्हें कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिया जाता है।यूपी के उन मुख्य सप्लायरों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं जो बहेड़ी से इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे हैं। नशे के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और संलिप्त अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।रिद्धिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related