हल्द्वानी में चलती रोडवेज बस में आग: SSP ने अपनी गाड़ी से पीछा, 10 यात्रियों की जान बचाई – Nainital News

Date:

अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस में हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने समय रहते बस से उठती लपटों को देख लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और 10 यात्रियों की जान बच गई।

.

घटना रात करीब 10:00 बजे की है। एसएसपी नैनीताल अपने वाहन से नैनीताल रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने आगे चल रही रोडवेज बस (UK07 PA 6128) के टायरों के नीचे से आग की लपटें उठती देखीं। बस चालक शिवराज सिंह बिष्ट (निवासी अल्मोड़ा) इस खतरे से पूरी तरह अनजान थे और बस को लगातार चला रहे थे।

गाड़ी ओवरटेक कर रुकवाई बस

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत अपने वाहन से बस को ओवरटेक किया और उसे रुकवाया। बस रुकते ही एसएसपी खुद गाड़ी से उतरे और पुलिस टीम, गनर व चालक की मदद से बस के भीतर मौजूद सभी 10 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पेट्रोल पंप से मंगवाए फायर एक्सटिंग्विशर

आग को फैलने से रोकने के लिए एसएसपी ने पास के पेट्रोल पंप से तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाए और अपनी टीम के साथ मिलकर टायर में लगी आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर भेजा गया।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा

QuoteImage

जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी वाहन चालक यात्रा के दौरान अपने वाहनों की तकनीकी स्थिति की नियमित जांच करते रहें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

QuoteImage

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related