हल्द्वानी में 36 लाख रुपए मूल्य की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Date:

राज्य » अन्य राज्यPosted at: Mar 28 2026 1:25PM

हल्द्वानी में 36 लाख रुपए मूल्य की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल, 28 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने 36 लाख रुपए मूल्य की स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एफटीआई गेट के पास सघन जांच के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। जोया खान (30) निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, गांजाजाली, थाना बनभूलपुरा, हल्द्वानी को 132 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 36.30 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
श्री कुमार के अनुसार नैनीताल पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले तीन माह में 14 मामलों में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत 18 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कुल 901.242 ग्राम स्मैक बरामद की गई है जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 66 लाख रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी के अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। तस्करों की अवैध संपत्तियों की जब्तीकरण की कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
रवीन्द्र, जांगिड़
वार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sameer Rizvi on batting approach: simple mindset, big impact for DC

PM Modi Warns Against Rumours, Stresses Timely Info During...

Mukul Choudhary on LSG’s game plan: backing partnerships & staying fearless

PM Modi Warns Against Rumours, Stresses Timely Info During...

Family Dinners: How family dinners strengthen parent–child relationships – The Times of India

In today’s fast-paced world, parents are too busy with...