हल्द्वानी में कारोबारी की मौत के बाद शर्मनाक हरकत, मृतक के शव से चुराई अंगूठी और मोबाइल – haldwani businessman car death two held for theft

Date:

हल्द्वानी में कारोबारी की मौत के बाद शर्मनाक हरकत, मृतक के शव से चुराई अंगूठी और मोबाइल

Updated: Fri, 06 Mar 2026 12:44 PM (IST)

हल्द्वानी में एक बैंक्वेट हॉल मालिक अरुण बिष्ट अपनी कार में मृत पाए गए। उनके पिता ने सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन चोरी होने का आरोप लगाया। …और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । बरेली रोड तल्ली हल्द्वानी के एक बैंक्वेट हाल स्वामी की रामपुर रोड में कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अंगूठी व मोबाइल चोरी होने के मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार बरेली रोड तल्ली हल्द्वानी निवासी 45 वर्षीय अरुण बिष्ट 27 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे घर से अपनी कार से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन स्विच आफ मिला। अगले दिन 28 फरवरी को रामपुर रोड में सीएम के कार्यक्रम स्थल के पास जब पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की तो उन्हें एक कार में अचेत अवस्था में व्यक्ति मिला।

28 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने घर में फोनकर इसकी सूचना दी। सूचना पर स्वजन जब मौके पर पहुंचे और व्यक्ति की पहचान कर अस्पताल में भर्ती करवाया तो चिकित्सकों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के पिता गोपाल सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पंचनामा में दर्ज वस्तुओं के अलावा अरुण के पास पहनी सोने की अंगूठी और कार में रखा उसका मोबाइल फोन मौके से गायब मिले।

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार के अंदर घुसे दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में युवक पर जानलेवा हमला, महिला मित्र की सहेली ने साथियों से करवाया हमला

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी की बनभूलपुरा कोतवाली के एसआई पर गंभीर आरोप, बंदी को जूतों से मारा और बरसाए थप्पड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Fuze – Official Trailer

Who Is Dhurandhar 2’s Real Star? Mukesh Chhabra Reveals...

Amazon cloud operations in Bahrain reportedly damaged in Iran strike – The Times of India

Amazon’s cloud operations in Bahrain suffered damages after an...