जनगणना: पांच दिन बाद पोर्टल पर शुरू होगी स्वगणना, हल्द्वानी में घर-घर पहुंचेंगे 750 कर्मचारी – census 2027 in haldwani 50 staff to cover 60 wards doortodoor

Date:

Updated: Thu, 02 Apr 2026 12:15 PM (IST)

हल्द्वानी नगर निगम के 60 वार्डों में जनगणना के लिए लगभग 750 कर्मचारी घर-घर पहुंचेंगे। नागरिक पोर्टल पर स्वगणना विकल्प का उपयोग कर स्वयं भी जानकारी दर् …और पढ़ें

News Article Hero Image

ट्रेनिंग के बाद 24 अप्रैल से 25 मई तक चलेगा अभियान। प्रतीकात्मक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नगर निगम के 60 वार्डों में जनगणना के लिए करीब 750 कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी और वार्डों के हिसाब से जिम्मेदारी तय होगी। 24 अप्रैल से 25 मई के बीच पहले चरण में भवनों की सूची तैयार की जाएगी। नौ अप्रैल से फील्ड से जुड़े कर्मचारियों के प्रशिक्षण का दौर शुरू हो जाएगा।

शहरी क्षेत्र में नगर आयुक्त को जनगणना प्रमुख का जिम्मा दिया गया है। मार्च में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण मिला था। अब फील्ड कार्य से जुड़े कर्मचारियों (गणना ब्लाक) को जनगणना की प्रक्रिया समझाई जाएगी। गणना के दौरान मकानों की सूची भी तैयार की जाएगी।

पक्के-कच्चे आवास के साथ ही कितनी जमीन पर निर्माण हुआ। रिपोर्ट में यह तथ्य भी शामिल किया जाएगा। जनगणना प्रमुख परितोष वर्मा ने बताया कि दस अप्रैल से पोर्टल का शुभारंभ भी हो जाएगा। लोग वेबसाइट पर जाकर स्वगणना विकल्प पर जाकर खुद भी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related