हल्द्वानी में घोटाले का खुलासा:10 भरे सिलेंडर छोड़कर भागे कर्मचारी, जांच में खुली गड़बड़ी | | Dynamite News Hindi

Date:

हल्द्वानी में गैस सिलेंडर वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी की आशंका पर कुमाऊं आयुक्त ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

Updated : 1 April 2026, 6:19 AM IST

हल्द्वानी में घोटाले का खुलासा:10 भरे सिलेंडर छोड़कर भागे कर्मचारी, जांच में खुली गड़बड़ी

आयुक्त दीपक रावत ने सख्त रुख

Nainital: हल्द्वानी में गैस सिलेंडर वितरण के नाम पर चल रहे गड़बड़ी के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आ गया और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए। इस कार्रवाई के बाद पूरे सिस्टम में हड़कंप मच गया है।

निरीक्षण में खुली गड़बड़ी

सूचना मिलने पर आयुक्त ने खुद डहरिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि कर्मचारियों ने 10 भरे हुए गैस सिलेंडर वहां छोड़ दिए थे लेकिन बदले में एक भी खाली सिलेंडर नहीं लिया गया। यह स्थिति सामान्य प्रक्रिया के खिलाफ थी। जिससे गड़बड़ी की आशंका और बढ़ गई।

Nainital News: हल्द्वानी में एमबीए छात्र की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम

जवाब नहीं दे पाए कर्मचारी

जब इस मामले में कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे साफ संकेत मिला कि मामला सिर्फ लापरवाही का नहीं, बल्कि कालाबाजारी से जुड़ा हो सकता है। इसके बाद आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार और कर्मचारियों को तुरंत तलब किया।

FIR दर्ज करने के आदेश

कुमाऊं आयुक्त ने केएमवीएन के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि संदीप, प्रेमपाल सिंह ठाकुर और प्रमोद चौहान के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए और औचक निरीक्षण किए जाएं।

Uttarakhand: उत्तराखंड के चार साल पूरे होने पर हल्द्वानी में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- धामी अब बन गए “धुरंधर”

उपभोक्ताओं को दिया भरोसा

प्रशासन ने आम जनता को आश्वस्त किया है कि गैस की आपूर्ति में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन जमाखोरी और कालाबाजारी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हल्द्वानी में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, चयनित अग्निवीरों से मिले राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने कहा- देश को आप पर गर्व है

सख्ती से लगेगी रोक

इस पूरे मामले ने साफ कर दिया है कि प्रशासन अब गैस वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर सख्त है। अधिकारियों ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और बढ़ाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related