हल्द्वानी: मानसिक दिव्यांग युवती के घर में घुसा ऑटो चालक, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप – haldwani auto driver enters disabled womans home accused

Date:

हल्द्वानी: मानसिक दिव्यांग युवती के घर में घुसा ऑटो चालक, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Updated: Sat, 07 Mar 2026 11:15 AM (IST)

हल्द्वानी के आनंदपुरी में देर रात एक ऑटो चालक मानसिक दिव्यांग युवती के घर में घुस गया। पड़ोसियों ने शोर सुनकर उसे पकड़ा और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप …और पढ़ें

News Article Hero Image

कालोनी के लोगों ने दुष्कर्म के प्रयास के लगाए आरोप. Concept Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी में एक मानसिक दिव्यांग युवती के घर में एक आटो चालक घुस गया। देर रात युवती के घर में शोर होने पर आसपास के लोग जाग गए और आटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। कालोनी के लोगों ने आटो चालक पर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाए हैं।

शुक्रवार को हल्द्वानी कोतवाली में वार्ड-11 के पार्षद रवि जोशी के नेतृत्व में आनंदपुरी फेस-एक की महिलाएं कोतवाली पहुंची। उन्होंने बताया कि कालोनी में एक छोटे से कच्चे घर में मानसिक दिव्यांग युवती रहती है। आस-पड़ोस के लोग ही उसकी देखभाल करते हैं। युवती के माता-पिता का वर्षों पहले देहांत हो गया। युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं होने के चलते कालोनी के लोग उसके घर के बाहर ताला लगाकर रखते हैं।

घर की खिड़की खुली है। गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे आटो चालक खिड़की से ईंटें हटाकर घर के अंदर घुस गया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आटो चालक युवती के साथ दुष्कर्म करने के इरादे से घुसा था। महिलाओं ने पुलिस से मांग कि की युवती घर में अकेली रहती है, इसलिए उसे नारी निकेतन में रखा जाए। पार्षद रवि जोशी ने देर रात में पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए हैं।

कोतवाली में एसएसआइ भूपेंद्र सिंह मेहता को हेमा देवी, ममता देवी, दीपा देवी, रजनी आर्या, अनिता देवी आदि ने संयुक्त हस्ताक्षर कर आटो चालक के विरुद्ध तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Spot a liar in seconds: Psychopathy researcher shares smart psychology trick | – The Times of India

We have all encountered them: the coworker who constantly...

From Aditya Dhar-Yami Gautam to Sachin Tendulkar-Anjali: 10 celebrities who chose to get married in the comfort of their homes

NewsRelationships NewsFrom Aditya Dhar-Yami Gautam to Sachin Tendulkar-Anjali: 10...

RERA penalties for real estate brokers in India (2026); from hefty fines to jail terms

NewsReal Estate NewsRERA penalties for real estate brokers in...

Ajinkya Rahane and Radhika’s heartwarming love story: From childhood neighbours to parents of two

NewsRelationships NewsAjinkya Rahane and Radhika's heartwarming love story: From...