भीमताल (नैनीताल)। जिले में बृहस्पतिवार को कक्षा 1, 6 और कक्षा 9 में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों को डेढ़ लाख से अधिक पुस्तकें बांटी गईं। जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सात अप्रैल से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट, रामनगर, कोटाबाग और हल्द्वानी क्षेत्र में कक्षा 1, 6 और कक्षा 9 में विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को निशुल्क एनसीआईरटी की पुस्तकें भी दी गई। जिला माध्यमिक शिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 250 से अधिक प्रवेश हुए। 15 अप्रैल तक विद्यालयों में नए विद्यार्थियों के अच्छी संख्या में प्रवेश हो जाएंगे। संवाद

