कुमाऊं में 343 शिक्षक रिटायर, आज से स्कूलों में संकट

Date:

share

कुमाऊं मंडल के सरकारी और अशासकीय स्कूलों में 343 शिक्षकों की एक साथ सेवानिवृत्ति से शिक्षण कार्य पर संकट आ गया है। 6700 स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया पर इसका असर होगा। गणित, अंग्रेजी, और विज्ञान जैसे विषयों के शिक्षकों के रिटायर होने से पढ़ाई पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

कुमाऊं में 343 शिक्षक रिटायर, आज से स्कूलों में संकट

शिक्षक संकट: 6700 स्कूलों में आज से शुरू हो रही प्रवेश प्रक्रिया पर पड़ेगा असरकुमाऊं मंडल में रिक्त पदों से पहले जूझ रहे दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयहल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के लिए नया शिक्षा सत्र चुनौतियों के साथ शुरू होने जा रहा है। मंगलवार 31 मार्च को यहां के छह जिलों में तैनात 343 शिक्षक-शिक्षिकाएं एक साथ सेवानिवृत्त हो गए हैं। मंडल के करीब 5600 प्राथमिक और 1100 माध्यमिक स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों के हजारों पद रिक्त हैं। ऐसे में एक साथ बड़ी संख्या में रिटायरमेंट ने शिक्षा विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं।इन स्कूलों में बुधवार से शुरू हो रही प्रवेश प्रक्रिया और नए सत्र के शुरुआती पठन-पाठन पर इसका सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।

गणित, अंग्रेजी, विज्ञान जैसे विषयों के शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से पढ़ाई पर भी पड़ने की आशंका है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर के कई स्कूल पहले से ही एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे। अब इसमें से कुछ स्कूलों में शिक्षकों के रिटायर होने के बाद कई विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप होने के कगार पर है। शिक्षकों का कहना है कि रिटायरमेंट होने वाले शिक्षकों की जानकारी पहले से अफसरों के पास होती है। फिर समय पर स्कूलों में इंतजाम क्यों नहीं किए गए।चंद 36 साल की नौकरी के बाद सेवानिवृत्तप्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी अल्मोड़ा एवं नैनीताल के पद पर रहे वरिष्ठ अधिकारी एचबी चंद मंगलवार को रिटायर हो गए। उन्हें बीआरसी कोटाबाग में शिक्षकों ने विदाई दी। वह पहले जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक नैनीताल के पद पर तैनात थे। एक माह पहले उन्हें उनके मूल पद खंड शिक्षाधिकारी कोटाबाग में भेजा गया। इस मौके पर डीएस पडियार, कमल गिनती, पूरन पंत, मदन बर्थवाल, प्रमोद कविदयाल, मदन मोहन मिश्रा, गंगा दत्त भट्ट, पूरन चन्द्र पंत, गीतांजलि गोस्वामी, किशन बिष्ट आदि मौजूद रहे।किस जिले में कितने शिक्षक रिटायर हुएपिथौरागढ़: 70यूएसनगर: 110अल्मोड़ा: 52बागेश्वर: 19चम्पावत: 10नैनीताल: 82इनका कहना:स्कूलों के संचालन में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।गजेंद्र सिंह सौन, प्रभारी अपर निदेशक कुमाऊं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

From hearth to plate: The smoked meat traditions of northeast India

Thin blue smoke from a smouldering fire — kept...

5 simple and healthy tiffin ideas for Monday to Friday

3 min readNew DelhiJan 3, 2026 06:00 AM...