हल्द्वानी में मुस्लिम टेलर के प्यार में पड़ी बेटी, आहत मां-बाप ने छोड़ा शहर; पिता बोले ‘टूट गया दिल’ – haldwani girl chooses muslim tailor parents leave city

Date:

हल्द्वानी में मुस्लिम टेलर के प्यार में पड़ी बेटी, आहत मां-बाप ने छोड़ा शहर; पिता बोले ‘टूट गया दिल’

Updated: Fri, 03 Apr 2026 08:09 AM (IST)

हल्द्वानी में एक 19 वर्षीय छात्रा 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के प्यार में पड़ गई। माता-पिता के समझाने और मां को थप्पड़ मारने के बाद भी वह टेलर के साथ रहने …और पढ़ें

News Article Hero Image

पिता बोले टूट गया मेरा दिल, चले गया मैं अपने गांव बरेली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुखानी में 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के प्यार में 19 वर्षीय छात्रा पड़ गई। माता-पिता के समझाने के बाद भी वह उसी के साथ रहने के लिए अड़ी रही। यही नहीं शुक्रवार को आरटीओ चौकी में मां के मनाने पर भी बेटी नहीं मानी। उल्टा मुस्लिम टेलर के साथ रहने के लिए मां को ही थप्पड़ जड़ दिया। इस बात से आहत होकर माता-पिता ने हल्द्वानी छोड़ दिया और वह अपने गांव बरेली लौट गए हैं।

मुखानी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे सब्जी का ठेला लगाकर एक पिता अपना परिवार पाल रहा था। बेटी बड़ी हुई तो उसने सोचा कि स्कूल के साथ ही खाली समय में बेटी सिलाई मशीन का काम सीख लेगी। लेकिन पिता को क्या पता था कि जिस टेलर के वहां वह अपनी 19 साल की बेटी को भेज रहा है वह उसे वश में कर लेगा।

इधर, जब हिंदू वादी संगठनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने आरटीओ चौकी में भी बवाल किया था। पुलिस के सामने भी युवती ने टेलर के साथ ही रहने का मन बना लिया। इसके बाद पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी।

इधर, बेटी के मुस्लिम युवक के साथ चले जाने से आहत होकर माता-पिता ने भी हल्द्वानी छोड़ दिया है। दैनिक जागरण से फोन पर हुई बातचीत में युवती के पिता ने कहा कि वह सड़क किनारे सब्जी बेचकर अपनी बेटी व छोटे बेटे को पढ़ा रहा था। लेकिन उनकी बेटी ने यह भी नहीं सोचा। कहा कि अब मेरा दिल टूट चुका है। जैसा बेटी को करना था वह उसने कर लिया अब मैं वापिस अपने गांव बरेली चला गया हूं। कहा कि यहां रहता तो समाज उसे ताने मारता।

26 फरवरी को स्कूल गई लेकिन घर नहीं आई युवती

19 वर्षीय युवती जीजीआइसी स्कूल में पढ़ाई करती थी। इसके बाद वह घर के पास ही मुस्लिम टेलर के वहां सिलाई सीखने के लिए चली जाती थी। लेकिन 26 फरवरी के बाद वह घर नहीं लौटी।

जब देर तक युवती घर नहीं पहुंची तो माता-पिता ने काफी खोजबीन की। इसके बाद पिता ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाकर मुस्लिम टेलर पर शक जाहिर किया था।बाद में पुलिस ने दोनों को राजपुरा से पकड़ लिया था। माता-पिता के समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related