हल्द्वानी में गेहूं कटाई के दौरान पानी भरे पिट में गिरा नाबालिग, मौत – haldwani 11yearold dies after falling in pit during wheat cutting

Date:

हल्द्वानी में गेहूं कटाई के दौरान पानी भरे पिट में गिरा नाबालिग, मौत

Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:30 PM (IST)

हल्द्वानी के कठघरिया स्थित बच्चीनगर में गेहूं कटाई के दौरान एक 11 वर्षीय बच्चा आठ फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। …और पढ़ें

News Article Hero Image

 11 साल का बच्चा आठ फीट गहरे पिट में गिर गया। File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कठघरिया स्थित बच्चीनगर में खेत में गेहूं कटाई के दौरान एक 11 साल का बच्चा आठ फीट गहरे पिट में गिर गया। वह गेहूं के बंडल को पानी में भीगाने के लिए गया था। परिवार वाले बच्चे को आधे घंटे तक ढूंढते रहे। बाद में जब पिट में नाबालिग की चप्पल तैरती हुई मिली तब उन्हें बच्चे के पिट में गिरने का अंदेशा हुआ।

मूल रूप से बदायूं के रहने वाले चंद्रभान कश्यप परिवार के साथ कटघरिया स्थित बच्ची नगर में किराए के मकान में रहते हैं। यहां रहकर वह मिस्त्री का काम करते हैं। जबकि परिवार के सदस्यों ने खेत में गेहूं कटाई का ठेका लिया था।

गुरुवार की शाम परिवार के साथ चंद्रभान का 11 वर्षीय छोटा बेटा सौरभ कश्यप खेत में गेहूं कटाई का काम कर रहा था। कटाई के बाद गेहूं की पौध का बंडल बनाने के लिए सौरभ खेत के समीप निर्माणाधीन दुकानों के पिट के पास पहुंचा। पानी से भरे आठ फीट गहरे पिट में वह जैसे ही बंडल भिगाने के लिए पहुंचा उसमें जा गिरा।

परिवार के लोग उसे आधे घंटे तक ढूंढते रहे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे पिता चंद्रभान ने बताया कि पांच भाई बहनों में सौरभ सबसे छोटा था। सौरभ पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करके छठी कक्षा में पहुंच गया था। उसका अंतिम संस्कार बदायूं में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related