Haldwani: गेहूं कटाई के दौरान पानी के टैंक में डूबने से 11 साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Date:

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 03 Apr 2026 05:24 PM IST

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में पानी के टैंक में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

11-year-old boy drowned in a water tank during wheat harvesting

बच्चे की मौत(सांकेतिक) – फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ बच्चीनगर में पानी के टैंक में डूबने से 11 साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम खेत में गेहूं कटाई के दौरान मौजूद था। वह गेहूं के बंडल को पानी में भिगोने के लिए गया था। परिजन बच्चे को ढूंढते रहे। बाद में गड्डे में चप्पल तैरती दिखने पर घटना का पता चला।

मूल रूप से यूपी के रायपुर धीरपुर पलिया गुजर दातागंज बदायूं निवासी चंद्रभान कश्यप परिवार के साथ बच्चीनगर में तारा सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। यहां रहकर वह राज मिस्त्री का काम करते हैं। उसने खेत में गेहूं कटाई का ठेका भी लिया था। बृहस्पतिवार की शाम परिजनों के साथ चंद्रभान का 11 वर्षीय बेटा सौरभ कश्यप खेत में गेहूं कटाई में हाथ बंटा रहा था, तभी वह गेहूं की पौध का बंडल बनाने के लिए खेत के समीप निर्माणाधीन दुकानों के पास पहुंचा और वहां पिट के लिए बनाए गए आठ फीट गहरे गड्ढे में जमा पानी में बंडल भिगाते समय उसमें जा गिरा। उसे कठघरिया के स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे पिता चंद्रभान ने बताया कि पांच भाई बहनों में सौरभ सबसे छोटा था। सौरभ पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करके छठी कक्षा में पहुंच गया था। उसका अंतिम संस्कार बदायूं में किया जाएगा।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।-मनोज कत्याल, एसपी सिटी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related