व्यवसायिक और भवन निर्माण के लिए पेयजल कनेक्शन देने पर रोक

Date:

व्यवसायिक और भवन निर्माण के लिए पेयजल कनेक्शन देने पर रोक

share

हल्द्वानी में गर्मियों के दौरान पेयजल संकट को देखते हुए जल संस्थान ने नए व्यवसायिक और भवन निर्माण कनेक्शन देने पर 30 जून तक रोक लगा दी है। अधिकारियों के अनुसार, घरेलू कनेक्शन जारी रहेंगे, लेकिन नए भवनों के लिए कनेक्शन शुरू करने वालों को तीन महीने का इंतजार करना होगा।

व्यवसायिक और भवन निर्माण के लिए पेयजल कनेक्शन देने पर रोक

30 जून जल संस्थान नहीं देगा नया कनेक्शन नए भवन के निर्माण के लिए विभाग से मिलता है व्यवसायिक कनेक्शनगर्मियों में पेयजल संकट होने से कनेक्शन देने पर लगी रोकहल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। गर्मी के बढ़ते प्रकोप और पेयजल संकट को देखते हुए जल संस्थान ने व्यवसायिक और भवन निर्माण कार्यों के लिए नए पेयजल कनेक्शन जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह रोक आगामी 30 जून तक प्रभावी रहेगी। गर्मियों में होने वाले पेयजल संकट के समाधान के लिए विभाग ने यह कार्रवाई की है।हल्द्वानी में सालभर लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। वहीं गर्मियों में पेयजल का संकट दोगुना हो जाता है, जिससे कई क्षेत्र ड्राई जोन बन जाते हैं।

इसके समाधान के लिए जल संस्थान ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और भवन निर्माण के लिए कनेक्शन देने पर रोक लगा दी है। विभाग नए बन रहे भवनों में व्यावसायिक कनेक्शन सामान्य दिनों में देता है। अब आगामी 30 जून तक नया कनेक्शन नहीं देगा। जिससे नए भवन और नए प्रतिष्ठान की शुरुआत करने वालों को तीन माह का इंतजार करना होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार घरेलू कनेक्शन इस दौरान दिए जाएंगे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली ने बताया कि गर्मियों में पानी की बेहतर आपूर्ति के लिए कनेक्शन देने पर रोक लगाई गई है। जुलाई में फिर से कनेक्शन दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related