हल्द्वानी – भीमताल कांग्रेस में हुई बगावत, लाखन नेगी की एंट्री से नाराज़गी, इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

Date:

हल्द्वानी/भीमताल – कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आई है। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्कर नयाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

हल्द्वानी में आयोजित पत्रकार वार्ता में नयाल ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन नेगी को कांग्रेस में शामिल किए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी है।

नयाल ने बताया कि वे स्वयं भीमताल विधानसभा सीट से पार्टी के संभावित दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उनकी अनदेखी करते हुए लाखन नेगी को प्राथमिकता दी। इस फैसले से न केवल उन्हें व्यक्तिगत रूप से आघात पहुंचा है, बल्कि क्षेत्र के समर्पित कार्यकर्ताओं में भी असंतोष फैल गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहा है, जिससे संगठन कमजोर हो रहा है। नयाल के अनुसार, भीमताल विधानसभा क्षेत्र में इस निर्णय का व्यापक विरोध हो रहा है और कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम से भीमताल क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति पर असर पड़ सकता है, खासकर तब जब चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है।

फिलहाल, पार्टी नेतृत्व की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर बढ़ती नाराज़गी कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related