Almora News: एसएसपी ने नगर का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

Date:

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों का भ्रमण कर यातायात, नगर निगम पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। माल रोड, चौघानपाटा, केमू स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, शिखर तिराहा, एलआर साह रोड सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर यातायात स्थिति की जानकारी ली।

एसएसपी ने पर्यटन सीजन, बढ़ती भीड़ और वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात नियमों के पालन कराने को प्रभारी यातायात और इंटरसेप्टर को नो पार्किंग, दोपहिया वाहनों में ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, रेस ड्राइविंग, रेट्रो साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा वन-वे व्यवस्था के उल्लंघन जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने को निर्देशित किया। वहां कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, मनोज भारद्वाज, उमा शंकर पांडे, सुमित पांडे आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related