इस वीकेंड नैनीताल आ रहे हैं तो जरा संभलकर! बॉर्डर पर रोके जाएंगे ये वाहन, रूट डायवर्जन लागू – nainital weekend traffic diversion heavy vehicle ban details

Date:

इस वीकेंड नैनीताल आ रहे हैं तो जरा संभलकर! बॉर्डर पर रोके जाएंगे ये वाहन, रूट डायवर्जन लागू

Updated: Sat, 04 Apr 2026 08:10 AM (IST)

वीकेंड के कारण हल्द्वानी और नैनीताल जिले में पर्यटकों के लिए भी विशेष डायवर्जन लागू किया गया है। एलपीजी वाहनों को छोड़कर सब्जी, ईंधन और दूध वाहनों का …और पढ़ें

News Article Hero Image

एलपीजी वाहनों को छूट, सुबह नौ से रात 10 बजे तक डायवर्जन रहेगा लागू. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। वीकेंड को देखते हुए आज और कल दो दिन भारी वाहनों का प्रवेश जिले की सीमाओं में सुबह आठ बजे से रोक दिए जाएंगे। साथ ही सुबह नौ से रात 10 बजे तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। रात 10 बजे के बाद भारी वाहनों को पर्वतीय क्षेत्रों में भेजा जाएगा।

नैनीताल पुलिस के अनुसार शहर से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन एचएमटी क्षेत्र व पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अंदर व मैगी प्वाइंट से अंदर पार्क किए जाएंगे। मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी भारी वाहन गौलापार क्षेत्र से पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे रोके जाएंगे।

मंगोली होते हुए भेजे जाएंगे वाहन 

बरेली रोड से आने वाले पर्यटकों को तीनपानी फ्लाईओवर से गौलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जाएंगे। रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी प्रकार के वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए भेजे जाएंगे।

जबकि एलपीजी वाहनों के अलावा सब्जी, ईंधन, दुग्ध वाहन का आवागमन दोपहर दो से रात 10 बजे तक वर्जित रहेगा। पांच अप्रैल को शाम चार से रात नौ बजे तक भवाली के मस्जिद तिराहा से व नैनीताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर-एक बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से वाया कालाढूंगी के रास्ते भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related