राज्य आंदोलनकारियों ने की समस्या के समाधान की मांग: सुविधाएं देने और 10 प्रतिशत शैक्षणिक आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने की अपील – Nainital News

Date:

रामनगर से आए राज्य आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हल्द्वानी में जिलाधिकारी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

रामनगर से आए राज्य आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 4 अप्रैल 2026 को हल्द्वानी में जिलाधिकारी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रभात ध्यानी, भुवन जोशी, पुष्कर दुर्गापाल, शेर सिंह लटवाल, बृजमोहन सिजवाली, पान सिंह न

.

ज्ञापन में उत्तराखंड राज्य निर्माण के संघर्ष और 42 से अधिक आंदोलनकारियों की शहादत का उल्लेख करते हुए खटीमा, मसूरी और मुजफ्फरनगर जैसी घटनाओं का जिक्र किया गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के बावजूद स्थायी राजधानी गैरसैंण, पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, भू-कानून, मूल निवास, नशे के बढ़ते कारोबार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर ठोस समाधान नहीं हो पाया है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि राज्य आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह सभी सुविधाएं दी जाएं, 10 प्रतिशत शैक्षणिक आरक्षण का लाभ सुनिश्चित किया जाए और चिह्नीकरण से वंचित आंदोलनकारियों के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने प्रशासन से इन मुद्दों पर जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related