रोमांचक मुकाबले में ‘राजू 11’ ने ‘मां बाराही 11’ को 10 रन से हराया

Date:

share

राजू 11 ने मां बाराही 11 को 10 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। राजू 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। मां बाराही 11 20 ओवर में 157 रन ही बना सकी। भास्कर भट्ट ने 34 और किशन बिष्ट ने 27 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन राजू 11 के गेंदबाजों ने मैच का पासा पलट दिया।

रोमांचक मुकाबले में 'राजू 11' ने 'मां बाराही 11' को 10 रन से हराया

मां बाराही 11 निर्धारित 20 ओवरों में 167 की जगह आठ विकेट पर 157 रन बना सकी हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले मुकाबले में राजू 11 ने मां बाराही 11 को 10 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजू 11 की टीम ने 167 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए मां बाराही 11 निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी।मैच की शुरुआत में राजू 11 का शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद विशाल बुद्धि ने मोर्चा संभाला 39 गेंदों पर 46 रनों की जुझारू पारी खेली।

उन्हें नीरज बालियान का अच्छा साथ मिला। जिन्होंने 28 गेंदों में 41 रन बनाएं। मध्यक्रम में कैलाश बिष्ट 18 और पंकज पांडे 14 रनों की बदलौत टीम 19.2 ओवर में 167 रन तक पहुंचने में सफल रही। मां बाराही 11 के लिए अजय प्रसाद सबसे सफल गेंदबाज रहे। जिन्होंने 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए। 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां बाराही 11 को भास्कर भट्ट 34 और किशन बिष्ट 27 ने तेज शुरुआत दिलाई। गौरव मठपाल और नवीन सिंह बिष्ट ने भी टिकने की कोशिश की लेकिन राजू 11 के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में मैच का पासा पलट दिया। पंकज पांडे और सूरज सिंह नयाल ने 3-3 विकेट झटके।फोटो- गौलापार स्टेडियम में मैच से पहले टॉस उछालते अंपायर और दोनों टीमों के कप्तान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top 5 areas in Kochi for residential living and property investment

Kaloor is a prime example of a developed area...

Buying your first diamond? 5 golden rules you absolutely need to know

ETimes.in / Apr 4, 2026, 17:18 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/6Know...

5 high-end residential localities in Goa shaping the luxury real estate market

TIMESOFINDIA.COM / Updated: Apr 4, 2026, 21:37 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/65...