नैनीताल में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बनभूलपुरा क्षेत्र में स्पोर्ट्स बाइक से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 1 युवक और 2 नाबालिगों को पकड़ लिया। खास बात यह है कि आरोपियों ने सिर्फ 3 घंटे के भीतर 4 लोगों
.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के मुताबिक, 4 अप्रैल को जुबैर आलम निवासी लाल मस्जिद, बनभूलपुरा ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल की रात कैंचीधाम से यात्रियों को छोड़ने के बाद जब वह हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पार्किंग से पैदल घर लौट रहे थे, तभी रेलवे स्टेशन तिराहे पर पीछे से काले रंग की KTM बाइक पर आए तीन युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
3 घंटे में 4 लोगों को बनाया निशाना
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इसी गिरोह ने देर रात महज 3 घंटे के भीतर 4 अलग-अलग लोगों से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया। लगातार हो रही घटनाओं के बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज और आसपास के इलाकों के CCTV खंगाले। इसके बाद गौला पार्किंग के पास से 19 वर्षीय फैजान अली को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया।
6 मोबाइल और स्पोर्ट्स बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई स्पोर्ट्स बाइक और 6 लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सभी मोबाइल लूट की घटनाओं से जुड़े होने की बात कबूल की।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

