मोबाइल झपटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत तीन धरे

Date:

मोबाइल झपटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत तीन धरे

share

मोबाइल झपटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत तीन धरे वनभूलपुरा थाना क्षेत्र की

मोबाइल झपटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत तीन धरे

मोबाइल झपटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत तीन धरे वनभूलपुरा थाना क्षेत्र की दो-तीन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासारात में दौड़ाते थे बाइक, इलाके में गिरोह झपट्टा मार करता था वारदातहल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। वनभूलपुरा में मोबाइल झपटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। रात में बाइक दौड़ाकर आरोपी वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग समेत कुल तीन आरोपियों को दबोचा है। उनसे छह मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए कहा कि तीन अप्रैल को लाइन-17 लाल मस्जिद निवासी टैक्सी चालक जुबैर आलम ने तहरीर देकर मोबाइल स्नेचिंग का मुकदमा दर्ज कराया था।

बाइक सवार तीन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। एक अन्य ने भी हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे के पास मोबाइल झपटने की शिकायत दी थी। दोनों मामलों में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। चार अप्रैल को पुलिस ने गौला पार्किंग दो नाबालिग आरोपियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम फैजान अली निवासी गौला गेट जवाहर नगर बताया। दो नाबालिग पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं। जिस कारण रात में वारदात को अंजाम देते थे। इनके पास से दो लाख रुपये के छह फोन व एक स्पोर्ट्स बाइक बरामद हुई है। पुलिस टीम में एसएचओ डीएस फर्त्याल, एसआई जगवीर सिंह, एएसआई हेमंत प्रसाद, कांस्टेबल हरीश रावत व दिलशाद अहमद रहे।फोटो:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related