रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने को लेकर हल्द्वानी में खुशी का माहौल

Date:

राज्य » अन्य राज्यPosted at: Apr 4 2026 3:24PM

रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने को लेकर हल्द्वानी में खुशी का माहौल

हल्द्वानी 04अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड हल्दवानी में वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने को लेकर खुशी का माहौल है।
राज्य सरकार ने श्री रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। श्री रौतेला मीडिया जगत में लंबे समय से सक्रिय हैं और उन्हें पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वह इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही उनका संबंध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भी है और उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का करीबी माना जाता है, जिसके चलते उनकी यह नियुक्ति खास महत्व रखती है। राज्य सरकार का उद्देश्य उनके अनुभव का लाभ उठाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को मीडिया के जरिए प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाना है।

More News

नड्डा ने केरल चुनाव प्रचार में एलडीएफ-यूडीएफ को साधा निशाना

04 Apr 2026 | 8:32 PM

तिरुवनंतपुरम, 04 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जे. पी. नड्डा ने शनिवार को केरल में पार्टी के चुनाव अभियान को तेज करते हुए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) दोनों पर तीखा हमला बोला।.

see more..

तमिलनाडु कभी भी भाषा थोपने की अनुमति नहीं देगा : स्टालिन

04 Apr 2026 | 8:24 PM

चेन्नई, 04 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु किसी भी परिस्थिति में अपने यहां भाषा थोपने की अनुमति नहीं देगा और न ही इसे स्वीकार करेगा। .

see more..

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कुमाऊनी-बुंदेली भाषा पर मंथन, शैक्षिक समझौता हुआ

04 Apr 2026 | 7:59 PM

नैनीताल, 04 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शनिवार को “शैक्षिक समझौता एवं विचार गोष्ठी” का आयोजन किया गया। इस दौरान कुमाऊनी और बुंदेली भाषा, संस्कृति एवं शोध के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के साथ शैक्षिक सहयोग को मजबूत करने के लिए औपचारिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान भी किया गया।.

see more..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related