पुश्तैनी जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, घायल
Rampur News – घायल की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर किया रैफरउसे रेफर कर दिया। साथ ही पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। उत्तराखंड के हल्द्वानी क्षेत्र क

क्षेत्र के गांव गुलड़िया ट्यूला गांव में शनिवार दोपहर पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर तीन सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक भाई गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है। उत्तराखंड के हल्द्वानी क्षेत्र के गांव पांडेय नगर निवासी तीन भाइयों प्रेम सिंह, कुलदीप सिंह और गुरविंदर सिंह की बिलासपुर के गुलड़िया ट्यूला गांव में पुश्तैनी जमीन है। इसको लेकर तीनों का विवाद चला आ रहा है।
शनिवार को यह विवाद उस समय हिंसक हो गया जब प्रेम सिंह ने खेत की मेड़ को जबरन जोत दिया। इसी बात से नाराज होकर भाइयों के बीच कहासुनी हुई, जो फायरिंग तक पहुंच गई। आरोप है कि बहस के दौरान भाइयों ने प्रेम सिंह पर सीधा फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे लगने से प्रेम सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से पूरे गांव में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खेत की मेड़ काटने से शुरू हुए विवाद का लग रहा है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण करा लिया है।


