बागेश्वर। एडीएम एनएस नबियाल ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा की जांच की। सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन उपकरण आदि का भी जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप और संतोषजनक मिलीं। इस मौके पर तहसीलदार रितु गोस्वामी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली, कांग्रेस के प्रतिनिधि गोविंद गिरि आदि मौजूद रहे। संवाद
Bageshwar News: एडीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
Date:

