टनकपुर-बागेश्वर से नेपाल बॉर्डर तक: रेलवे ने यूपी-उत्तराखंड की इन 10 रेल परियोजनाओं को दी हरी झंडी – tanakpur bageshwar haldwani reetha sahib train connectivity

Date:

Updated: Sun, 05 Apr 2026 06:22 AM (IST)

रेलवे ने टनकपुर-बागेश्वर और हल्द्वानी-रीठा साहिब सहित उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में कई नई रेल लाइनों और दोहरीकरण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। पिंक बुक म …और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली। रेलवे के बजट में प्रस्तावित योजनाएं धरातल पर उतरीं तो बरेली से उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में जाने वाले यात्रियों का सफर और आसान हो जाएगा। लोग बागेश्वर और रीठा साहिब तक ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। रेलवे की पिंकबुक में टनकपुर से बागेश्वर तक नई नैरो गेज रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिल गई है।

वहीं हल्द्वानी से रीठा साहिब तक भी नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिली है। सर्वे के लिए बजट भी जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अलावा अन्य मंडलों में नई रेल लाइन समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की मंजूरी के साथ बजट भी जारी किया गया है।

पिंक बुक के अनुसार टनकपुर से बागेश्वर तक 158.58 किमी (किमी) की लाइन बिछाई जाएगी। इसके फाइनल लोकेशन सर्वे पर 28.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टनकपुर-बागेश्वर तक नई लाइन के अपडेटिंग सर्वे को भी मंजूरी मिली है।

इसके अलावा हल्द्वानी से रीठा साहिब तक 35 किमी की नई लाइन के प्रारंभिक इंजीनियरिंग और ट्रैफिक सर्वे और 250 किमी लंबी रामनगर और चौखटिया तक नई लाइन और गैरसैंण तक विस्तार के प्रांरभिक इंजीनियर और ट्रैफिक सर्वे को भी मंजूरी मिली है।

साथ ही गैरसैंण तक होते हुए बागेश्वर और कर्ण प्रयाग तक 155 किमी की नई लाइन के इंजीनियरिंग और ट्रैफिक सर्वे को भी मंजूरी मिली है। वहीं लालकुआं हल्दी रोड-पंतगर तक सात किमी की बाइपास लाइन, लालकुआं से काठगोदाम तक 22 किमी लाइन और लालकुआं से रामपुर तक 66 किमी की लाइन के दोहरीकरण का फाइनल लोकेशन सर्वे भी मंजूर हो गया है।

इसके अत‍िर‍िक्‍त भोजीपुरा से लालकुआं तक 65 किमी की लाइन के दोहरीकरण, सीतापुर सिटी जंक्शन से सीतापुर तक आठ किमी की तीसरी और चौथी लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे, भीरा खीरी से मैलानी तक 16 किमी लाइन के गेज में बदलाव को मंजूरी दी गई है।

साथ ही सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत, बरेली तक 212 किमी लाइन के दोहरीकरण के फाइनल लोकेशन सर्वे को भी मंजूरी मिली है। पलिया से बेलरायां तक 35 किमी की नई लाइन के भी इंजीनियरिंग और ट्रैफिक सर्वे को मंजूरी मिली है। वहीं बढ़नी से काठमांडू तक 359 किमी लंबी लाइन इंजीनियरिंग और ट्रैफिक सर्वे भी मंजूर किया गया है।

भोजीपुरा-बरेली के बीच ट्विन सिंगल के सर्वे को मंजूरी

वहीं भोजीपुरा-बरेली के बीच 19.31 किमी की ट्विन सिंगल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को भी मंजूरी मिली है। किच्छा से खटीमा तक 57.7 किमी की नई लाइन के लिए 350.85 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। लखनऊ से पीलीभीत तक सीतापुर व लखीमपुर होते हुए 262.76 किमी की लाइन के गेज बदलाव के लिए 877 करोड़ रुपये का बजट मिला है।

पीलीभीत और शाहजहांपुर के बीच 84.09 किमी की लाइन के गेज में बदलाव के लिए 590 करोड़ रुपये और रोजा-सीतापुर-बुढ़वल की 180.77 किमी की लाइन के दोहरीकरण के लिए 1295 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।

राय भोज से भीरा खीरी तक 120 किमी की लाइन, भीरा से मैलानी 16 किमी की लाइन के गेज में बदलाव, भोजीपुरा बाइपास लाइन सेंथल से देवरनियां 14 किमी को के फाइनल लोकेशन सर्वे को भी मंजूरी मिली है।

यह भी पढ़ें- बरेली-अलीगढ़ रेल सफर होगा और भी आसान! रेलवे ने इन रूटों के दोहरीकरण और सर्वे को दी हरी झंडी

यह भी पढ़ें- 151 साल बाद भी टस से मस नहीं हुआ ये पुल, बरेली-अलीगढ़ रूट पर आज भी बिना रुके दौड़ती हैं ट्रेनें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Stephen Colbert, Steve Carell and more: 6 Hollywood icons who shared apartments before hitting it big

ETimes.in / Apr 5, 2026, 12:20 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/7Stephen...

Only 30% drain desilting done, 90 tenders yet to be awarded | Delhi News – The Times of India

New Delhi: National Green Tribunal (NGT) has recorded a...

Govt to start e-rick charging hubs in slums | Delhi News – The Times of India

Times News NetworkNew Delhi: Delhi govt is planning to...

Rs 6485-crore Yamuna cleanup top Delhi’s green spend | Delhi News – The Times of India

Times News NetworkNew Delhi: Chief minister Rekha Gupta on...