दुल्हन का लहंगा दो हजार, दूल्हे की शेरवानी एक हजार महंगी

Date:

दुल्हन का लहंगा दो हजार, दूल्हे की शेरवानी एक हजार महंगी

share

हल्द्वानी में शादी सीजन से पहले बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। अमेरिका-ईरान और इजरायल के युद्ध के चलते कपड़ों और विवाह सामग्री की कीमतों में 30-40 प्रतिशत तक वृद्धि हो गई है। दुल्हन का लहंगा और दूल्हे की शेरवानी की कीमतें पहले से काफी बढ़ गई हैं, जिससे शादी के आयोजनों पर असर पड़ रहा है।

दुल्हन का लहंगा दो हजार, दूल्हे की शेरवानी एक हजार महंगी

हल्द्वानी, संवाददाता। शादी सीजन से पहले बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। इसकी वजह है अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध से बाजार में मंदी का आना। जिसका असर शादियों के सीजन शुरू होने से पहले ही बाजार में दिखने लगा है। स्वर्ण लाल एण्ड संस के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि दुल्हन का लहंगा जो पिछले साल चार रुपये से शुरू था, उसकी कीमत बढ़कर छह हजार से अधिक पहुंच गई है। इसी प्रकार दूल्हे का चार हजार से शुरू होने वाली शेरवानी अब पांच हजार रुपये के करीब है। बताया कि युद्ध के चलते कपड़ों में पांच से दस प्रतिशत दाम बढे हैं।

सूत और कपास जैसे मुख्य कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी ने उत्पादन लागत बढ़ा दी है। प्लास्टिक के दाम बढ़ने से पैकेजिंग लगत भी बढ़ गयी है।सिंथेटिक फाइबर की कीमतों में भी उछालकालाढूंगी रोड स्थित मोदी धागे की दुकान संचालित करने वाले अंकित गिरधर ने बताया की इस बीच हर माल में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सप्लायर का कहना है की अभी दामों में अनिश्चितता है। दाम को लेकर उठापटक चल रही है। इसलिए वहां से भी माल आसानी से नहीं आ पा रहा है। अग्रवाल जयमाला स्टोर के मालिक कंचन अग्रवाल ने बताया की विवाह सामग्री में 30-40 प्रतिशत दाम बढ़े हैं। वंही शरद जर्नल स्टोर के मालिक शरद देवल ने बताया मुख्य रूप से तेल, जयमाला, धोती, मुकुट, सेहरे के दाम बढे हैं।विवाह सामग्री की रेटलिस्ट:सामग्री पहले अबपगड़ी 200 से शुरू 300 से शुरूधोती 150- 200 250-350मुकुट 250 300-350सेहरा 300 350जयमाला 800-900 1200-1500गोला 300 -350 430नोट: यह कारोबारियों की ओर से बताए गए सामग्री के शुरूआती रेट हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related