बीमार बुजुर्ग भी एजेंसी के चक्कर काटने को मज़बूर

Date:

बीमार बुजुर्ग भी एजेंसी के चक्कर काटने को मज़बूर

share

हलद्वानी में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही देरी से उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसियों में भीड़ बढ़ गई है, और लोग बुकिंग के कई दिनों बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान हैं। उपभोक्ता बार-बार एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जिससे उनकी स्थिति खराब हो रही है।

बीमार बुजुर्ग भी एजेंसी के चक्कर काटने को मज़बूर

हलद्वानी। शहर में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति में लगातार हो रही देरी से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं । जिस कारण एजेंसी में रोज़ाना भीड़ लग रही हैं , बुकिंग के कई दिनों बाद भी सिलेंडर न मिलने से लोग एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बिठौरिया निवासी बुजुर्ग रमेश बिष्ट ने बताया कि वो पिछले 10 दिनों से गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दूर से आते हैं और कमर की नस में समस्या होने के कारण ठीक से चल भी नहीं पाते, इसलिए डंडी के सहारे आना पड़ता है। इसके बावजूद उन्हें हर बार नई तारीख दे दी जाती है।

उन्होंने बताया, “कभी कहा जाता है कि 25 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा, जबकि बुकिंग को 30 दिन हो चुके हैं और केवाईसी भी हो गया हैं । लेकिन मजबूरी है, खाना बनाना है, इसलिए बार-बार आना पड़ रहा है।वहीं, कुसुमखेड़ा निवासी रमेश जोशी ने भी अपनी परेशानी साझा की। उन्होंने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। यहाँ आये हैं तो इन्होने नंबर दे दिए इनसे संपर्क करो , हमने सब कराया हैं उसके बाद भी चक्कर ही काट रहे हैं। 17 मार्च को बुकिंग की थी, लेकिन हर बार अलग-अलग जवाब मिलता है—कभी कहते हैं कल आएगा, कभी आज। और बुकिंग का मैसेज भी आ गया हैं । हम तो जैसे घर में कैद होकर रह गए हैं। सिलेंडर का इंतजार करते-करते हालत खराब हो गई है सिलिंडर देने वाला भी फ़ोन नहीं उठता हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग का मैसेज आने के बावजूद भी उन्हें बार-बार दौड़ाया जा रहा है। गैस सिलेंडर समय पर न मिलने के कारण लोग इंडक्शन पर खाना बनाने को मजबूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related