शादी-जनेऊ की तारीख सिर पर, सिलेंडर के लिए भटक रहे परिवार

Date:

शादी-जनेऊ की तारीख सिर पर, सिलेंडर के लिए भटक रहे परिवार

share

हल्द्वानी में शादी और जनेऊ की रस्मों के लिए रसोई गैस की किल्लत से परेशान कई परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हैं, जबकि कई ने पहले से बुकिंग की थी। प्रशासन को जल्द ही उचित व्यवस्था करनी होगी, अन्यथा आयोजन मुश्किल हो जाएगा।

शादी-जनेऊ की तारीख सिर पर, सिलेंडर के लिए भटक रहे परिवार

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। घरों में हल्दी की रस्में शुरू होने वाली हैं और शादी-जनेऊ की तारीखें बिल्कुल करीब आ चुकी हैं। शहर के कुछ परिवारों की खुशियों पर रसोई गैस की किल्लत ने ग्रहण लगा दिया है। जिन घरों में कुछ दिनों बाद शहनाइयां बजनी हैं, वहां के सदस्य मंगल गीतों की तैयारी करने के बजाय गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर कतारों में खड़े हैं। पंचायत घर, रामपुर रोड निवासी पूरन चंद्र ने बताया कि वह सेना से रिटायर्ड हैं। कुछ समय पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ हैं। 10 अप्रैल को उनके बेटे का जनेऊ संस्कार हैं।

जिसके लिए उन्होंने एक महीने पहले 16 मार्च को गैस बुकिंग कर दी थी। लेकिन अभी तक गैस नहीं मिल पायी। अब वह कभी गोदाम तो कभी एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। मल्ली बमौरी हल्द्वानी निवासी बच्ची सिंह नयाल ने बताया कि 27 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है। जिसके लिए उन्होंने एक महीने पहले गैस की बुकिंग कर दी थी। लेकिन फिर भी गैस उपलब्ध नहीं हो रही हैं। कहा कि शादी वाला घर हैं, तमाम कामकाज होते हैं। मेहमान आएं तो वह क्या करेंगे। दमुवाढूंगा निवासी विजय कुमार ने बताया कि मई के शुरुआती हफ्ते में उनकी बेटी की शादी है। ऐसे में सिलेंडर की किल्लत ने परेशानी बढ़ा दी है।फोटो: पूरन चंद्र।फोटो: विजय कुमार।बीमार बुजुर्ग सिलेंडर के लिए काट रहे एजेंसी के चक्करहल्द्वानी। बिठौरिया निवासी बुजुर्ग रमेश बिष्ट ने कहा कि वे पिछले 10 दिनों से गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 दिन बुकिंग के हो चुके हैं अभी तक सिलेंडर नहीं मिला। कर्मचारियों से जब इस बारे में पूछते हैं तो वे कोई न कोई बहाना बनाते हैं। कुसुमखेड़ा निवासी रमेश जोशी ने कहा कि वह पिछले एक सप्ताह से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। बुकिंग के बाद डीएससी कोड भी है लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। 17 मार्च को बुकिंग की थी, लेकिन हर बार अलग-अलग जवाब मिलता है।बोले कैटरिंग कारोबारी:एक महीने से सिलेंडर के लिए इंतजार कर रहा हूं। फिलहाल काम पूरी तरह शांत है। सहालग सीजन सिर पर है। ऐसे में सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होती तो कामधंधा पूरी तरह चौपट हो जाएगा। ऑर्डन भी लेना संभव नहीं होगा।प्रमोद पलड़िया, कैंटरिंग व्यवसाई बरेली रोड। फोटो:हालात अभी सुधरते नजर नहीं आ रहे। ऐसे में यदि समय पर सिलेंडर नहीं मिले तो बुकिंग होने के बाद भी आयोजन मुश्किल हो जाएगा। लकड़ी और डीजल चूल्हे की व्यवस्था कर ली है। प्रशासन को उचित व्यवस्था करनी होगी।नारायण दत्त अघरिया, कैटरिंग व्यवसाई, गौलापार। फोटो:शासन से एसओपी जारी हुई है। शादी के लिए बैंक्वेट हॉल वालों को दो सिलेंडर दिए जाएंगे। जबकि घरों में शादी पर बुकिंग के मुताबिक अतिशीघ्र डिलीवरी की जाएगी। शादी का कार्ड जमा करने बाद कनेक्शन देने की प्रक्रिया की जाएगी। हालांकि यह आदेश अभी आया नहीं।राहुल डांगी, पूर्ति निरीक्षकफोटो:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Stephen Colbert, Steve Carell and more: 6 Hollywood icons who shared apartments before hitting it big

ETimes.in / Apr 5, 2026, 12:20 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/7Stephen...

Only 30% drain desilting done, 90 tenders yet to be awarded | Delhi News – The Times of India

New Delhi: National Green Tribunal (NGT) has recorded a...

Govt to start e-rick charging hubs in slums | Delhi News – The Times of India

Times News NetworkNew Delhi: Delhi govt is planning to...

Rs 6485-crore Yamuna cleanup top Delhi’s green spend | Delhi News – The Times of India

Times News NetworkNew Delhi: Chief minister Rekha Gupta on...