आलसेंट्स को हराकर हल्द्वानी ने मारा मैदान

Date:

नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना के तत्वावधान में खेली जा रही 17वीं ओपन बास्केटबाल महिला वर्ग की प्रतियोगिता हल्द्वानी क्लब और पुरुष वर्ग में हल्द्वानी क्लब के मैदान छोड़ने पर आर्यन्स क्लब को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एएस ह्यांकी ने पुरस्कृत किया।

डीएसए मैदान में हुए महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी ने आलसेंट्स को 37-32 से पराजित किया। विजयी टीम की ओर से प्रीति ने 21 और साक्षी ने 14 अंक अर्जित किए। आलसेंट्स की ओर से प्रिशिता ने 14 और शुभप्रीत ने 10 अंक हासिल किए। इससे पूर्व पुरुष वर्ग के मुकाबले में आर्यन्स और हल्द्वानी क्लब की टीमें आमने-सामने थी। रोमांचक मुकाबले में आर्यन्स ने 15 और हल्द्वानी ने 12 अंक अर्जित किए। हल्द्वानी के खिलाड़ियों और कोच ने मैच के निर्णयों पर आरोप लगाते हुए आगे का मुकाबला खेलने से मना कर दिया। उन्होेंने मुख्य अतिथि के समक्ष भी विरोध जताया। हल्द्वानी बाहर होने पर आयोजकों ने आर्यन्स की टीम को विजेता घोषित कर दिया। आर्यन्स के अप्पू ने 15 अंक अर्जित किए। बालिका वर्ग से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हल्द्वानी की पूजा और पुरुष वर्ग में आर्यन्स के अभिषेक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। इस मौके पर डीएसए महासचिव राजेंद्र रावत, गंगा प्रसाद साह, आयोजक सचिव भुवन बिष्ट, राजीव गुप्ता, आशु, आनंद खंपा, आरएस रैना, राजू लाल, फरीद अहमद, हरीश जोशी, जगबीर सिंह, अरुण, सुशील कुमार आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related