उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन संवर्ग के कैडर पुनर्गठन की वकालत

Date:

उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन संवर्ग के कैडर पुनर्गठन की वकालत

share

उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन संवर्ग के कैडर पुनर्गठन की वकालत प्रांतीय सम्मेलन :

उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन संवर्ग के कैडर पुनर्गठन की वकालत

उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन संवर्ग के कैडर पुनर्गठन की वकालत प्रांतीय सम्मेलन :- केन्द्रीय कर्मियों की तरह लैब टैक्नीशियनों को जोखित भत्ता देने की मांग- लेब टेक्नीशियन एसोसिएशन के कुबेर अध्यक्ष, महावीर बने प्रदेश महासचिव150 लैब टेक्नीशियन ने किया अधिवेशन में प्रतिभागफोटोहल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के कुबेर मावड़ी प्रदेश अध्यक्ष और महावीर चौहान प्रदेश महासचिव चुने गए हैं। रविवार को रामपुर रोड के निजी होटल में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी संगठन के मंडलीय अध्यक्ष रमाशंकर जोशी ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता शपथ दिलाई।एसोसिएशन द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय सिंह महरा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सरिता बिजल्वाण, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज वर्मा जी, प्रदेश सचिव दलबीर सिंह राणा, प्रदेश संप्रेषण प्रमोद जोशी और प्रदेश प्रवक्ता के पद पर सुभाष भट्ट जी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

समस्त पदाधिकारियों को पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी संगठन के मंडलीय अध्यक्ष रमाशंकर जोशी जी द्वारा शपथ दिलाई गई। अधिवेशन में मुख्य अतिथि दर्जाधारी शंकर कोरंगा, विशिष्ट अतिथि मेयर गजराज बिष्ट और महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुनीता टम्मा मौजूद रहीं।सम्मेलन की शुरुआत में नैनीताल जिला कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष सतीश पाठक और जिला सचिव प्रदीप राणा ने अतिथियों और प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि लैब टेक्नीशियन कैडर का पुनर्गठन नहीं होने से कार्मिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से मांग पर कार्रवाई शासन के स्तर से लंबित है। कैबिनेट में इसे पास कर शासनादेश जारी करने की मांग की गई। इसके साथ अन्य मांगों के समाधान के लिए उत्तराखंड जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा को मांगपत्र सौंपा गया। अधिवेशन में प्रदेशभर से आए 150 लैब टेक्नीशियन ने प्रतिभाग किया।अधिवेशन में उठी प्रमुख मांगेंउत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन संवर्ग कैडर का पुनर्गठन कर सेवा नियमावली में संशोधन किया जाएकेंद्र सरकार की तरह लैब टेक्नीशियन संवर्ग को उनके कार्यों को देखते हुए जोखिम भत्ता दिया जाएनसबंदी कार्यक्रम में कार्यरत अन्य कैडर की तरह लैब टेक्नीशियन को प्रोत्साहन राशि मिलेस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी संवर्ग की भांति पौष्टिक आहार भत्ता एवं वाहन भत्ता दिया जाएउच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार 15 अप्रैल 2010 से ग्रेड पे 4200 का लाभ दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related