हल्द्वानी – देहरादून की तरह हल्द्वानी की मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा प्रतिबंध की तैयारी, जानिए क्यों लिया जा रहा है निर्णय

Date:

हल्द्वानी – शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को देखते हुए परिवहन विभाग ने देहरादून की तर्ज पर मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा संचालन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द ही जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो शहर की सड़कों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट के आधार पर चिन्हित मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, जिस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

4500 ई-रिक्शा से बढ़ रहा दबाव – 
हल्द्वानी में वर्तमान में करीब 4500 ई-रिक्शा और 2800 ऑटो संचालित हो रहे हैं। रामपुर रोड, नैनीताल रोड, बरेली रोड और कालाढूंगी रोड पर यातायात का दबाव अधिक है। ई-रिक्शा के संचालन में नियमों के उल्लंघन से जाम की समस्या और बढ़ रही है। प्रारंभिक तौर पर कालाढूंगी रोड (कालूसिद्ध मंदिर से कुसुमखेड़ा), नैनीताल रोड (सिंधी चौराहा से शीशमहल), रामपुर रोड (एसटीएच से सरगम) और बरेली रोड (पुराना टेंपो स्टैंड) को चिन्हित किया गया है।

देहरादून मॉडल लागू करने की तैयारी
परिवहन विभाग के अनुसार देहरादून में कुछ प्रमुख सड़कों पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक ई-रिक्शा संचालन पर प्रतिबंध से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसी मॉडल को हल्द्वानी में लागू करने की योजना है। विभाग के अनुसार पुलिस अधिकतम एक माह तक अस्थायी रूप से वाहनों के संचालन पर रोक लगा सकती है, जबकि स्थायी प्रतिबंध के लिए शासन की मंजूरी आवश्यक होगी।
आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया कि जाम से राहत दिलाने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और जल्द ही प्रशासन को भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related