भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्र के कुछ निजी विद्यालयों पर फीस वृद्धि करने के साथ महंगे दामों पर पुस्तकें देने और एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू नहीं करने का आरोप अभिभावकों ने लगाया है। अभिभावकों ने बताया कि निजी विद्यालयों की ओर से फीस और प्रवेश शुल्क भी बढ़ाकर लिया जा रहा है। एनसीईआरटी की पुस्तकें भी नहीं लागू की जा रही हैं। पुस्तकें महंगे दामों पर दी जा रही हैं। अभिभावकों ने विभागीय अधिकारियों से प्रतिष्ठित विद्यालयों में छापेमारी अभियान चलाकर जांच करने की मांग की है। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि किसी भी अभिभावक की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने जांच की जाएगी। जांच सही हुई तो विद्यालय की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
Nainital News: निजी विद्यालयों पर लगाया मनमाफिक फीस लेने का आरोप
Date:

