केसीसी गोलापार की धमाकेदार जीत

Date:

केसीसी गोलापार की धमाकेदार जीत

share

हल्द्वानी कॉर्पोरेट सीजन-1 के मुकाबले में केसीसी गोलापार ने केसीसी वॉरियर्स को 69 रनों से हराया। गोलापार ने 20 ओवर में 203 रन बनाए। दीपक पांडे और धीरेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वॉरियर्स ने 20 ओवर में 134 रन बनाए। गोलापार के मनोज बोहरा ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

केसीसी गोलापार की धमाकेदार जीत

हल्द्वानी कॉर्पोरेट सीजन-1 के तहत खेले गए मुकाबले वॉरियर्स को 69 रनों से हराया, 203 रन का दिया लक्ष्यहल्द्वानी, संवाददाता। रविवार को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स गौलापार में आयोजित हल्द्वानी कॉर्पोरेट सीजन-1 के तहत खेले गए मुकाबले में केसीसी गोलापार ने केसीसी वॉरियर्स को 69 रनों से करारी शिकस्त दी। गोलापार की मजबूत बल्लेबाजी और कसी हुई गेंदबाजी के कारण वॉरियर्स टीम लक्ष्य हासिल करने में असफल रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोलापार ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए। दीपक पांडे 45 रन, 29 गेंद और धीरेंद्र सिंह 44 रन, 28 गेंद ने टीम को मजबूत आधार दिया, जबकि अंत में दीपक कुमार 25 रन, 15 गेंद ने तेज पारी खेलकर स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

इस दौरान अमित तोमर ने अपने करियर के 5000 रन पूरे कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स टीम की शुरुआत खराब रही। निकलेश बिष्ट शून्य पर आउट हो गए। मिडिल ऑर्डर में अंकित मेहरा 43 रन और बीएस रावत 33 रन ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में गोलापार के मनोज बोहरा ने 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर 2 विकेट झटके। कप्तान गजेंद्र बजवाल ने भी 2 विकेट लिए, जबकि अमित तोमर, दीपक कुमार और पीयूष तिवारी को 1-1 सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related