बिना इंजन पटरी पर दौड़ने लगी ट्रेन: 150 मीटर तक आगे बढ़ी, हल्द्वानी में कर्मचारियों ने दौड़कर रोकी – Nainital News

Date:

उत्तराखंड के लालकुआं रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। पिट लाइन में मरम्मत के दौरान खड़ा एक कोच अचानक बिना इंजन के ही पटरी पर दौड़ने लगा और करीब 150 मीटर तक लुढ़कता हुआ आगे बढ़ गया।

.

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। जैसे ही कोच अपने आप पीछे की ओर खिसकने लगा, मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कोच नियंत्रित नहीं हो सका।

गनीमत रही कि कोच आगे जाकर पॉइंट के पास पटरी से उतर गया और किसी सक्रिय लाइन तक नहीं पहुंचा। इससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया, हालांकि घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मरम्मत के दौरान अचानक खिसका कोच

पिट लाइन में एक ट्रेन के पीछे लगने वाले जनरेटर एंड गार्ड कोच की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान कोच अचानक ढलान की ओर धीरे-धीरे खिसकने लगा।

शुरुआत में इसकी गति कम थी, लेकिन देखते ही देखते यह तेजी से आगे बढ़ने लगा और करीब डेढ़ सौ मीटर तक बिना इंजन के ही दौड़ गया।

कर्मचारियों ने दौड़कर रोका, पर नहीं रुका

घटना होते ही मौके पर मौजूद रेल कर्मचारी कोच के पीछे दौड़े और उसे रोकने के लिए गुटका लगाने का प्रयास किया।

बावजूद इसके कोच नहीं रुका और रनिंग रूम की दिशा में आगे बढ़ता रहा। कर्मचारियों की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं और कोच नियंत्रण से बाहर हो गया।

पॉइंट के पास पटरी से उतरा, टला बड़ा खतरा

आखिरकार कोच आगे जाकर पॉइंट (टर्नआउट) के पास पटरी से उतर गया। इसके बाद रेल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कोच को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर कोच किसी सक्रिय ट्रैक पर पहुंच जाता या उसकी रफ्तार ज्यादा होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप

घटना के बाद पूरे रेलवे परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल रेल कर्मचारी कोच को पटरी पर चढ़ाने और स्थिति सामान्य करने में जुटे हुए हैं, जबकि घटना ने पिट लाइन में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related