हल्द्वानी। नगर निगम के मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों की लंबे समय से ईपीएफ कटौती की मांग पूरी हाेने वाली है। इससे 600 से अधिक कर्मियों को फायदा होगा। अनुमान के मुताबिक एक कर्मचारी के मानदेय से 12 फीसदी यानी महीने में 2000 से अधिक की कटौती होगी। निगम की ओर से भी इसमें अंशदान दिया जाएगा। निगम में सोमवार को पीएफ विभाग की ओर से लगे शिविर में 300 से अधिक कर्मियों ने फॉर्म जमा कराए और उन्हें यूएएन नंबर जारी किया गया है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने बताया कि ईपीएफ कार्यालय में इसके लिए आवेदन किया गया था। इस क्रम में 11 अप्रैल तक शिविर लगाया गया है। निगम वर्ष 2017 से ईपीएफ का लाभ दे रहा है लेकिन मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारी इससे वंचित थे।
Nainital News: ईपीएफ के लिए 300 कर्मियों ने फॉर्म जमा कराए
Date:

