Nainital News: राजस्व ग्राम की मांग के लिए नया संगठन बनाया

Date:

लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने संघर्ष तेज कर दिया है। हाल ही में हुई एक बैठक में वन अधिकार समिति का विस्तार कर एक व्यापक वनाधिकार संगठन का रूप दिया गया है। नवगठित वनाधिकार संगठन में उमेश चंद्र भट्ट को अध्यक्ष, भरत नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मीना कपिल को महिला उपाध्यक्ष चुना गया है। बलवंत बिष्ट सचिव और नंदन बोरा उपसचिव बनाए गए हैं। भूतपूर्व सैनिक संगठन व अन्य सामाजिक संस्थाओं के लोगों को भी इसमें शामिल किया गया है। संगठन ने 6 मई को शहीद स्मारक के समीप ‘जन-जन की सरकार कब आएगी बिंदुखत्ता के द्वार’ कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में सरकार के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को आमंत्रित कर खुली चर्चा की जाएगी। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि छह मई को कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि कार्यक्रम में नहीं आया तो दस हजार लोगों के साथ जिलाधिकारी आवास कूच किया जाएगा। इसके बाद क्रमिक अनशन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related