वनभूलपुरा के प्रभावितों के लिए पीएम आवास योजना के तहत फार्म जमा करने का कार्य शनिवार को पूरा हुआ। अंतिम दिन 34 लोगों ने फार्म जमा किए, जिससे कुल 6988 फार्म हो गए। प्रक्रिया सोमवार से डेटा फिडिंग और स्क्रूटनी के साथ आगे बढ़ेगी। 28 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी।

प्रक्रिया पूरी: – सोमवार से शुरू होगा डेटा फिडिंग और फार्मों की स्क्रूटनी का काम- अंतिम दिन 34 लोगों ने नगर निगम सभागार में फार्म जमा कराएहल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। वनभूलपुरा के प्रभावितों को पीएम आवास योजना का फायदा दिलाने के लिए अंतिम दो दिनों तक नगर निगम सभागार में फार्म जमा करने का कार्य शनिवार को हो गया। अंतिम दिन 34 प्रभावितों ने पीएम आवास योजना के फार्म जमा कराए। शिविरों व निगम में जमा फार्मों की संख्या 6988 पहुंच चुकी है।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रशासन व रेलवे की टीम ने 20 से 31 मार्च तक वनभूलपुरा के रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय वनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज वनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज वनभूलपुरा व मदरसा पब्लिक समेत छह स्थानों पर शिविर के माध्यम से फार्म जमा कराए।
प्रधिकरण ने 1 अप्रैल तक शिविर को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। 2 व 4 मार्च को नगर निगम सभागार के काउंटर में फार्म जमा कराने की तिथि बढ़ाई गई। प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार मणि ने बताया कि सोमवार से फार्मों की डेटा फिडिंग व स्क्रूटनी होगी। 28 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान रिपोर्ट पेश की जाएगी।23 प्रभावितों आपत्ति के साथ जमा कराए हैं फार्मह।अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि क्षेत्र के तमाम लोगों के लिए भरे जा रहे पीएम आवास योजना के लिए कोई प्राविधान नहीं हैं। सरकार को बड़े भवन स्वामियों के लिए भी कोई केटेगरी तय करनी चाहिए। बताया कि पुनर्वास की इसी खामी को देखते हुए 31 मार्च को उनके साथ 23 लोगों ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नैनीताल स्थित दफ्तर में फार्म रिसीव कराए।फोटो– नगर निगम सभागार हल्द्वानी में शनिवार को अंतिम दिन वनभूलपुरा के प्रभावितों ने पहुंचकर पीएम आवास योजना के फार्म जमा कराए।———————-


