हल्द्वानी को जल्द मिलेगा अपना एफएम

Date:

हल्द्वानी। हल्द्वानी में जल्द ही एफ एम रेडियो की स्थापना की जा रही है। मंगलवार को केंद्रीय प्रतिनिधि ने इस मामले में हल्द्वानी में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया। एफएम स्टेशन का प्रसार क्षेत्र 70 किलोमीटर का दायरा तय किया गया है।

जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि एफएम की स्थापना के लिए हल्द्वानी तहसील परिसर में दूरदर्शन रिले टावर की 1560 वर्ग मीटर भूमि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के दूरदर्शन और आकाशवाणी एकांश को स्थानांतरित कर दी गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कार्यक्रम अधिशासी मोहम्मद शकील ने स्थल का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के मुताबिक कुमाऊं मंडल का यह पहला एफएम होगा। इस केंद्र से 70 किलोमीटर के दायरे मे कार्यक्रम प्रसारित होंगे। क्षेत्रीय भाषाओं मे कार्यक्रम तैयार किये जायेंगे। यह केन्द्र 24 घंटे निरंतर कार्यक्रम और सूचनायें प्रसारित करेगा। इस केंद्र से प्रसारण के लिए 25 स्थानीय उद्घोषक भी रखे जायेंगे।। इस केंद्र से कुमाऊंनी भाषा के लोकगीतों की रिकार्डिग एवं प्रसारण, स्थानीय कलाकारों के साथ ही कवियों, लेखकों, साहित्यकारों को मंच दिया जाएगा और मंडल में संचालित विकास कार्यों की रिकार्डिंग, वार्तायें और भेंट वार्तायें भी प्रसारित हाेंगी। शकील अहमद ने बताया कि एफएम रेडियो केंद्र के भवनों, स्टूडियो एवं प्रसारण कक्ष के निर्माण संबंधी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर जल्द ही सूचना प्रसारण मंत्रालय को सौंपी जायेगी। अभी तक नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र की गतिविधियों का प्रसारण आकाशवाणी रामपुर और तथा पर्वतीय क्षेत्रों की गतिविधियों का प्रसारण आकाशवाणी अल्मोड़ा के जरिए किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related