हल्द्वानी: फंदे पर झूली महिला, बेटे ने देखा तो चिल्लाया; पति ने भी किया था सुसाइड – haldwani woman suicide son finds mother hanged husband also died

Date:

हल्द्वानी: फंदे पर झूली महिला, बेटे ने देखा तो चिल्लाया; पति ने भी किया था सुसाइड

Updated: Thu, 26 Mar 2026 11:02 AM (IST)

हल्द्वानी के जज फार्म में 44 वर्षीय विमला सती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके बेटे ने मां को फंदे पर झूलता देख पड़ोसियों को सूचित किया। …और पढ़ें

News Article Hero Image

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के जज फार्म में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां को‌‌ फंदे पर झूला देखकर बेटे की चीखें निकल गई हैं।

गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 44 वर्षीय विमला सती अपने 10वीं में पढ़ने वाले बेटे के साथ जज फार्म स्थित एक मकान के ऊपरी तल पर किराए पर रहती थी।

बताया जा रहा है कि मकान मालिक पिछले कुछ महीनों से परिवार सहित बाहर थे और घर की देखरेख की जिम्मेदारी महिला को सौंप रखी थी। गुरुवार सुबह जब बेटा नींद से उठा तो मां कमरे में नहीं मिली। तलाश करते हुए वह मकान मालिक के कमरे में पहुंचा, जहां उसने अपनी मां को पंखे से लटका देखा। यह देख वह चीखने लगा और तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। बीते वर्ष जून में महिला के पति ने भी टांडा जंगल में जाकर सुसाइड किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘Almost treating me as guilty’: Arvind Kejriwal lists 10 reasons for seeking recusal of Justice Swarana Kanta Sharma in excise policy case | India...

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130234297,imgsize-1042501,width-400,height-225,resizemode-4/kejriwal-delhi-high-court.jpg" alt="'Almost treating me as guilty': Arvind Kejriwal...