हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, बनभूलपुरा मामले के चलते गश्त तेज – haldwani railway security heightened amid banbhulpura case

Date:

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, बनभूलपुरा मामले के चलते गश्त तेज

Updated: Mon, 02 Mar 2026 08:42 AM (IST)

हल्द्वानी में बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और ट्रैक पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे संपत्ति की …और पढ़ें

News Article Hero Image

बनभूलपुरा प्रकरण व होली को लेकर आरपीएफ व जीआरपी सक्रिय। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। 24 फरवरी को मामले की सुनवाई के बाद हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी सक्रिय हो गई है। प्लेटफार्म से लेकर रेलवे ट्रैक पर नियमित गश्त की जा रही है। वहीं प्लेटफार्म पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर रेलवे पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है।

बनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती बढ़ा दी है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने क्षेत्र में निगरानी तेज करने के साथ ही नियमित गश्त शुरू की है। आरपीएफ की टीम रोजाना रेलवे ट्रैक के पास संवेदनशील स्थानों पर विशेष पैट्रोलिंग कर नजर रख रही है। इसके अलावा दिल्ली, लखनऊ ,बरेली की ट्रेनों से आ रहे यात्रियों पर विशेष नजर बनी हुई है।

रेलवे पुलिस के अनुसार सुनवाई से पहले अक्सर ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है। ऐसी स्थिति में अराजकता बढ़ने का पूरा खतरा रहता है। इसके लिए यात्रियाें की संख्या नोट की जा रही है। आरपीएफ हल्द्वानी चौकी प्रभारी डीएस कश्यप ने बताया कि टीमों को निर्देश हैं कि वह रेलवे ट्रैक व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करें और किसी भी नए निर्माण या संदिग्ध गतिविधि की तत्काल रिपोर्ट दें।

यह भी पढ़ें- काठगोदाम टू नैनीताल हाईवे के लिए कम से कम कटे पेड़, ऐसा बने प्लान

साथ ही रेलवे ट्रैक के आसपास बसे लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जीआरपी थाना अध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी से निगरानी करने के साथ लगातार पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Tirupur district registers 88.59% voter turnout | Coimbatore News – The Times of India

COIMBATORE: Tirupur district registered 88.59% voter turnout on Thursday...

‘Charlie Kirk was against you on H-1B’: Meet Indian-origin Aaryan Pathak who countered Vivek Ramaswamy on MAGA’s Hindu hate – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130477940,imgsize-49604,width-400,height-225,resizemode-4/vivek-ramaswamy-was-asked-about-magas-hindu-hate-by-an-indian-origin-student-aaryan-pathak-at-the-tpusa-event-at-ohio-state-university.jpg" alt="'Charlie Kirk was against you on H-1B':...