Haldwani: 27 सूत्री मांगों पर हड़ताल जारी, इंजीनियरों ने गौलापार स्टेडियम का निर्माण कार्य रुकवाया

Date:

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 07 Apr 2026 10:48 AM IST

27 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही इंजीनियरों की हड़ताल के बीच गौलापार स्टेडियम समेत कई निर्माण कार्यों को रुकवाया गया है।

strike continues over 27-point demands; engineers halt construction of the Gaulapar Stadium in haldwani

काठगोदाम हिल डिपो में निर्माण कार्य देखने पहुंचे हड़ताली इंजीनियर। – फोटो : स्रोत: महासंघ

विस्तार

27 सूत्री मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे इंजीनियरों ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने अभियंताओं की देखरेख के बगैर गौलापार में कराए जा रहे स्टेडियम की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य को रुकवा दिया। अभियंताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि हड़ताल की अवधि में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होगी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही।

हड़ताली इंजीनियरों ने गौलापार स्टेडियम में सुरक्षा दीवार, जमरानी परियोजना की नहर, काठगोदाम में निर्माणाधीन हिल डिपो आदि साइटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर में सिंचाई विभाग, लोनिवि, उत्तराखंड पेयजल निर्माण इकाई, यूयूएसडीए आदि विभागों के 5200 से 5300 करोड़ की लागत से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। इंजीनियरों के हड़ताल पर होने के कारण इन कार्यों की गुणवत्ता को देखने वाला कोई नहीं है। उन्होंने विभिन्न साइटों पर चल रहे कार्यों को बंद कराने के लिए कहा और गौलापार स्टेडियम में सुरक्षा दीवार का काम खुद रुकवा दिया। संबंधित ठेकदार ने विभाग के उच्चाधिकारियों को काम रुकवाने की जानकारी दे दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related