गुरु नानकपुरा गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Date:

गुरु नानकपुरा गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

share

हल्द्वानी, संवाददाता। गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा में साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी और नौवें पातशाह

गुरु नानकपुरा गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा में साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी और नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेवक परिवार हल्द्वानी, स्थानीय संगत और प्रबंधन कमेटी के सहयोग से आयोजित इस भव्य गुरमत समागम में हजारों श्रद्धालुओं ने कीर्तन रस का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह के दीवान में हेड ग्रंथी भाई ठाकुर सिंह द्वारा की गई कथा से हुई। इसके पश्चात, हजूरी कीर्तनिए भाई प्रभु सिंह खालसा ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। स्थानीय युवाओं जसपाल सिंह, दलजीत सिंह, तनप्रीत सिंह और वीरेंद्र सिंह (वीरू) की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विशेष रूप से श्री दरबार साहिब, अमृतसर से आए भाई शुभजीत सिंह के कीर्तन ने संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं शाम के दीवान में पटियाला से आईं बीबी जसप्रीत कौर का कीर्तन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर नौजवानों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की ‘परिक्रमा चौकी’ निकाली गई। साथ ही, जसपाल सिंह, दलजीत सिंह, जगजीत सिंह और अवनीत सिंह ने समूह संगत के साथ मिलकर ‘नौवें महले के श्लोक’ का सामूहिक गायन किया। प्रबंधन कमेटी के मुख्य सेवादार रमनदीप सिंह सहनी और सेवक परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए समस्त संगत का आभार व्यक्त किया। समागम के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

A retelling of Bodhidharma’s inward journey on stage | Pune News – The Times of India

OTT star from Four More Shots Please! Rajeev Siddhartha...

Tamil Nadu elections 2026: ‘Raaka’ director Atlee steps out to vote; greets fans with a smile | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130473556,imgsize-52918,width-400,height-225,resizemode-4/tamil-nadu-elections-2026-raaka-director-atlee-steps-out-to-vote-greets-fans-with-a-smile.jpg" alt="Tamil Nadu elections 2026: ‘Raaka’ director Atlee...