एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत ने होटल-रेस्टोरेंट और कैटरर्स की चिंता बढ़ा दी है। गैस एजेंसियों पर लंबी वेटिंग और सिलेंडरों की कमी के चलते लोग परेशान है। कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने के चलते कई होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं। शादी-समारोहों की रसोई
.
हल्द्वानी के बनभूलपुरा के रहने वाले जावेद ने बताया कि देसी जुगाड़ के माध्यम से वह डीजल इलेक्ट्रिक भट्टियां तैयार कर रहे हैं। जिसकी कीमत 15 हजार है। गैस की कीमत के चलते भट्टियों की बड़ी डिमांड आ रही है। उनके द्वारा तैयार किए गए कमर्शियल भट्टी पूरी तरह से सुरक्षित है जहां 1 लीटर डीजल में तेज आंच के साथ करीब 3 घंटे तक जलाई जा सकती है। और एलपीजी गैस की तरह उसकी लपट भी निकलती है। इसमें किसी तरह बर्तन काला भी नहीं होगा।भट्टी में आग लगे या फटने की संभावना नहीं है। कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने के चलते कैटरिंग और होटल कारोबारीयो की तरफ से उनके पास बड़ी संख्या में आर्डर आ रहे हैं।

